
NW Desk : नारियल पानी पीने में तो मजेदार लगता ही है, साथ ही इसके कई फायदे भी हैं. जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है. नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और उसे हाइड्रेट रखने में सहायक है क्योंकि इसमें पोषक तत्व मौजूद हैं. 
ऐसी बीमारियां जिनमें शरीर के प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं उसमें नारियल पानी पीने के बड़े फायदें हैं. मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और डायरिया जैसी कई बीमारियां हैं जिसमें शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं. ऐसे में नारियल पानी के सेवन से मदद मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- #NewTrafficRule वाह-वाह करते-करते, आह-आह करने लगे
- नारियल पानी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
- नारियल पानी कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होता है. जिसकी वजह से ये दिल के लिए बहुत अच्छा होता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.

- हाई ब्लड प्रेशर में भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायक होते हैं. ये हाइपरटेंशन को भी कंट्रोल करता है.
- अगर आपको शराब के नशे का हैंगओवर है तो इससे छुटकारा पाने के लिए भी नारियल का पानी एक अच्छा उपाय है. ये पी लेने से कुछ ही देर में हैंगओवर उतर जाएगा. एक नारियल में करीब 200 मिलीलीटर या उससे कुछ अधिक मात्रा में पानी होता है. साथ ही ये एक लो-कैलोरी ड्रिंक भी है.
- अगर आपको वजन कम करना है और इसके लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं तो फिर एक बार नारियल पानी का भी इस्तेमाल करके देखिये. फायदा मिलेगा.
- डिहाइड्रेशन की वजह से सिर दर्द से जुड़ी समस्याएं होती हैं. ऐसे में नारियल पानी पीने से शरीर को तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचता है. और हाइड्रेशन का स्तर सुधर जाता है.
- नारिलय पानी में मौजूद तत्व बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से भी रोकते हैं. जो इसका नियमित सेवन करते हैं वो अधिक उम्र में भी जवान दिख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सीताराम येचुरी ने #Kashmir दौरे की रिपोर्ट SC को दी, कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब





