Dhanbad

धनबाद के झरिया में सीआईएसएफ पर कोयला चोरों का हमला, पत्थरबाजी में कई जवान घायल

CISF ने 8 से 10 राउंड की हवाई फायरिंग

Dhanbad: धनबाद के झरिया में कोयला के अवैध कारोबार पर पुलिस प्रशासन और बीसीसीएल की एजेंसियों द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं करना या यू-कहे कोयला चोरी को बढ़ावा देना आज सीआईएसएफ पर महंगा पड गया. कई सीआईएसएफ जवान की जान पर बन आई. इन्हे हवाई फायरिंग कर जान बचाकर भागनी पड़ी. झरिया के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के लोदाना एरिया 10 के कुजामा कोलियरी के देव प्रभा आउट सोर्सिंग से सैकड़ो की संख्या में बाइक से बोरे में भरकर कोयला ले जा रहे थे. तभी सीआईएसएफ के अधिकारी उधर से गुजर रहे थे. कोयला चोरी कर ले जाते देख सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान मौके से कोयला चोरों को भगाने लगे तभी एक कोयला चोर को सीआईएसएफ ने पकड़ लिया. तब क्या था पास के बालूगद्दा से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष पंहुच गए और सीआईएसएफ को चारो ओर से घेर लिया कर पत्थर की बारिश करने लगे. सीआईएसएफ की टीम अपने आप को घिरता देख 8 से 10 राउंड फायरिंग की तब लोग भागे.


वही पत्थरबाजी में एक दर्जन सीआईएसएफ जवान को चोट आई है. जिसमे दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए है. मामले को लेकर मौजूद सीआईएसएफ के अधिकारी ने पूरी जानकारी देते हुए बताया की बलूगद्दा की और से आए लोगो ने हमलोगों पर पत्थर से हमला कर दिया. जिसमे कई जवान घायल हो गए. जान बचाने के लिए हमलोगों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. बाद में घनुवाड़ीह ओपी और लोदना ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची. सीआईएसएफ मामले की लिखित शिकायत घनुवाडीह ओपी में की है.

Related Articles

Back to top button