JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

कोल इंडिया पर डेढ़ लाख करोड़ बकाया, विपक्ष साथ दे तो करा सकता हूं काम बंद : हेमंत

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अगर मुख्य विपक्षी पार्टी साथ दे तो कोल इंडिया का काम बंद करने का निर्णय ले सकता हूं. सिर्फ कोल इंडिया पर राज्य का डेढ़ लाख करोड़ रुपया बकाया है. अबतक महज 300 करोड़ रुपये मिले हैं. मुख्यमंत्री भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के गैर सरकारी संकल्प द्वारा उठाये गये सवाल का जवाब दे रहे थे.

ढुल्लू महतो ने धनबाद क्षेत्र में कोल इंडिया के विस्थापितों को मुआवजा देने से संबंधित सवाल पूछा था. इसी पर सीएम ने कहा कि विस्थापितों का छोड़िए राज्य सरकार का भी पैसा कोल इंडिया नहीं दे रहा है.

इसे भी पढ़ें :अमर बाउरी विधानसभा से रोते हुए निकले, कहा- अध्यक्ष ने विधान सभा में बोलने नहीं दिया (देखें वीडियो)

नाक रगड़ कर थक चुकी है सरकार

सीएम ने कहा कि कोल कंपनियां झारखंड सरकार को परेशान कर रही हैं. रैयतों को परेशान कर रही हैं. झारखंड सरकार पैसे के लिए नाक रगड़-रगड़ कर थक चुकी है. कंपनी लगते वक्त ये लोग ठीक से पेश आते हैं लेकिन जैसे ही कंपनी लग जाती है. इनका व्यवहार बदल जाता है.

इसे भी पढ़ें :बिहार को आवंटित हुए 4 मिनरल ब्लॉक, अब बदल जायेगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था

ऐसा न हो कि जनता विरोध में उतर जाये

सीएम ने कहा कि देश की एकजुटता की खातिर हमलोग काम तो बंद नहीं करेंगे. लेकिन ऐसा न हो कि आम जनता खुद कोल कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतर जाये. क्योंकि कंपनियां राज्य सरकार की भी बात नहीं मानतीं.

इसे भी पढ़ें :कमान संभालते ही JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने संगठन में किया बड़ा बदलाव

Related Articles

Back to top button