Jharkhand Vidhansabha ElectionRanchi

#JharkhandElection: चौथे चरण में दोपहर एक बजे तक 44.65% मतदान, 15 में से 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग

Ranchi:  राज्य में विधानसभा चुनाव अपने अंतिम पायदान की ओर बढ़ रहा है. पांच चरणों में हो रहे इलेक्शन में से चौथे चरण के लिए मतदान जारी है. सोमवार को राज्य की 15 सीटों (मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टूंडी और बाघमारा सीट) पर वोटिंग हो रही है.

चुनाव आयेाग की ओर से दोपहर एक बजे तक के जारी मतदान प्रतिशत के अनुसार, राज्य के 15 विधानसभा सीटों में 44.65% मतदान हुआ है. जिसमें बोकारो के ग्रामीण इलाके में आनेवाले चंदनक्यारी में सबसे अधिक 54.53 मतदान प्रतिशत वोटिंग की खबर है. जबकि सबसे कम बोकारो सीट में 32.35 मतदान प्रतिशत रिकॉड किया गया.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: नक्सली मिसिर बेसरा के गांव वालों को है लोकतंत्र पर भरोसा, मतदान के लिए लगी लंबी कतार

मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय है. अन्य सीटों पर सुबह सात बजे से दोपहर के तीन बजे तक मतदान का समय है.

चौथा चरण के लिये कुल मतदाता 47,85,009 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 25,40,794, महिला मतदाताओं की संख्या 22,44,134 और थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 81 है. जबकि 18 से 19 साल के नये मतदाताओं की संख्या 90,797 है.

इसे भी पढ़ेंःमुरी रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम में लगी आग, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्रमतदान प्रतिशत
मधुपुर43.01
देवघर39.94
बगोदर53.96
जमुआ46.80
गांडेय49.62
गिरिडीह47.75
डुमरी53.42
बोकारो32.35
चंदनक्यारी54.53
सिंदरी48.84
निरसा47.86
धनबाद35.99
झरिया36.13
टुंडी51.95
बाघमारा44.99

इसे भी पढ़ेंः#RBI गवर्नर का बड़ा बयानः सिर्फ ग्लोबल वजहों से नहीं अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार, सुधार के दिख रहे संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button