
Koderma: विधानसभा चुनाव के दौरान हेमन्त सरकार द्वारा किया गये वादे को याद दिलाने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले 20 जनवरी से गढ़वा से निकली जन जागरण अधिकार यात्रा जत्था विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए गुरुवार को झुमरीतिलैया पहुंची.
सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान के नेतृत्व मे झारखण्ड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी (सीटू) के बैनर तले ब्लॉक परिसर मे जत्था का स्वागत किया गया. इस अवसर पर समान काम का समान वेतन देना होगा, हेमन्त सरकार अपना वादा पुरा करो, आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय दस हज़ार करो आदि नारे लगाये गये.
आंगनबाड़ी संघ (सीटू) की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी की अध्यक्षता व प्रदेश संयुक्त सचिव पूर्णिमा राय के संचालन मे हुई सभा को सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुन्द सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा, महेन्द्र प्रजापति, चीन्तामणी देवी, उर्मिला देवी ने सम्बोधित किया.
वक्ताओं ने जत्था के उदेश्यों के बारे मे कहा कि हेमन्त सोरेन ने अपने घोषणा पत्र मे आंगनबाड़ी कर्मियों का सरकार बनते ही दस हजार मानदेय करने की बात की थी, लेकिन अब चर्चा भी नहीं किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : जानिये कब जारी होगी सीबीएसई 10 और 12 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
पोषण सखी के लिए नियामावली की बात की गयी थी, उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुआ. इसलिए हेमन्त सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ अपने हक के लिए यह अधिकार यात्रा निकाली गया है, जिसका समापन 17 फरवरी को रांची मे मुख्यमंत्री आवास घेराव कर किया जाएगा.
इस अवसर पर सुमैया जमीर, दीपा कुमारी, संध्या कुमारी, रानी, प्रभा, रेखा कुमारी, रीता देवी, अंजनी देवी, सुनीता सिहं, रामदुलारी, पुनम देवी, सोनीका भारती, उषा देवी, रूकसाना खातून, रेशमा बानो, आशा कुमारी, कुमारी जया, मीना एक्का, सुबन्ती देवी, राखी रजक, उर्मिला देवी, बसंती, वीणा देवी, शीला देवी, जैनब प्रवीण, संजीदा प्रवीण, जेबा प्रवीण, रजनी, रेखा देवी, किरण देवी, कुन्ती, विद्या, प्रियंका कुशवाहा, कंचन, अनुराधा गुप्ता, रूपा, पुष्पा, सरोज, मीना, ललीता, रेणु, देवन्ती, पुजा, सुनीता, सुशीला, जागेश्वरी, बबीता, शकुन्तला, उर्मिला कुमारी, बेबी, रीना, कुमारी संगीता सिन्हा, सुप्रीति कुमारी, विभा देवी सहित बड़ी संख्या मे सेविका सहायिका पोषण सखी मौजूद थी.
इसे भी पढ़ें : कांके, हटिया और गेतलसूद डैम होगा अतिक्रमण मुक्त, अतिक्रमणकारियों को प्रॉपर फॉर्मेट में नोटिस देने का निर्देश




