JharkhandRanchi

आईटी सेल की रिपोर्ट के कारण बंद किया गया था सीएम की भाभी विधायक सीता सोरेन का ट्वीटर अकाउंट

मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है. सत्य को परेशान किया जा सकता है पर पराजित नहीं.

Ranchi: मुख्यमंत्री की भाभी और जामा विधायक सीता सोरेन का ट्वीटर अकाउंट बंद हो गया था. अब चौबीस घंटे के बाद पुनः बहाल कर दिया गया है. सीता सोरेन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर बताया है कि आईटी सेल की रिपोर्ट के कारण ट्वीटर हैंडल को बंद कर दिया गया था. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किसके आईटी सेल ने रिपोर्ट की थी.

सत्य को परेशान किया जा सकता है पर पराजित नहीं.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि “मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है. सत्य को परेशान किया जा सकता है पर पराजित नहीं. झारखंड वासियों के लिए सच्चाई और न्याय के प्रति उठने वाली मेरी आवाज को दबाने के लिए घटिया राजनीतिक स्तर देखने को मिला. कुछ लोगों को आईटी सेल का सहारा लेना पड़ रहा है.

सरकार के कार्यों को लेकर लगातार सवाल उठाती रहीं है सीता सोरेन

बता दें कि सीता सोरेन सरकार बनने के बाद से सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाती रहीं हैं. वे अपने ट्वीट के माध्यम से अपनी पार्टी के भीतर होने वाली गतिविधियों को लेकर सवाल उठाती रही हैं. सीता सोरेन सरकार पर रोजगार को लेकर वादा खिलाफी के विरोध में भी आवाज उठा चुकी हैं.

इसे भी पढ़ेः कोडरमा जिला कांग्रेस कमिटी पुनर्गठित, नवमनोनीत पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

Related Articles

Back to top button