JharkhandPalamu

पलामू में 21 घंटे रहेंगे सीएम हेमंत, समीक्षा बैठक और खतियानी जोहार यात्रा में लेंगे भाग

Palamu: स्थानीय शिवाजी मैदान में 9 दिसंबर को ‘खतियानी जोहार यात्रा’ का आयोजन किया गया है. इसमें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाग लेंगे. आयोजन की सफलता को लेकर झामुमो, कांग्रेेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ लगे हुए हैं. सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय है और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाये हुए है.

जिले के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने गुरूवार को शिवाजी मैदान का जायजा लिया और सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं को टटोला. एसपी दोपहर दो बजे शिवाजी मैदान पहुंचे और मंच के साथ साथ नीचे के मैदान वाले हिस्से का भ्रमण कर पूरी व्यवस्था को जाना और कई दिशा निर्देश वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों को दिया. राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे पहुंचेंगे और करीब 3 बजे तक यहां सभा में भाग लेंगे. इस दो घंटे की अवधि में किसी तरह की सुरक्षा में कोई चुक नहीं होनी चाहिए.

मुख्यमंत्री गुरुवार 8 नवंबर की शाम 6 बजे पलामू इन कर जायेंगे. गढ़वा से चैनपुर के रास्ते उनका परिसदन आगमन होगा. यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे. 9 दिसंबर को पूर्वाहन 10.30 बजे परिसदन से रवाना होंगे और 10.35 बजे समाहरणालय के ए ब्लॉक के सभागार में संयुक्त समीक्षा बैठक करेंगे. यहां से दोपहर एक बजे शिवाजी मैदान के लिए प्रस्थान होगा और 3 बजे तक सभा में भाग लेने के बाद 3.10 बजे चियांकी हवाई अड्डा के लिए निकल जायेंगे. 3.15 में चियांकी हवाई अड्डा से हेलीकॉप्टर द्वारा राचीं प्रस्थान कर जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: गोला गोलीकांड में रामगढ़ विधायक ममता देवी दोषी करार, हिरासत में ली गयीं, 12 दिसंबर को होगा सजा का ऐलान

Related Articles

Back to top button