JharkhandLead NewsRanchi

IIT की छात्रा से छेड़खानी पर सीएम हेमंत सख्त, खूंटी एसडीएम रियाज अहमद को सस्पेंड करने का दिया निर्देश

Ranchi: खूंटी एसडीएम सैयद रियाज अहमद के खिलाफ एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले को लेकर खूंटी पुलिस ने एसडीएम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह घटना बीते शनिवार की थी. छात्रा डीसी कार्यालय में ट्रेनिंग के लिये आयी थी. इसी दौरान रात में एसडीएम ने पार्टी के बहाने महिला को बुलाया था. पार्टी के बहाने एसडीएम ने महिला के साथ अश्लील बातें की और छेड़छाड़ का प्रयास किया. इसके बाद किसी तरह छात्रा वहां से बचकर महिला थाने में शिकायत की. थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए आइआइटी की आठ छात्राएं पहुंची थी. सभी आईआईटी की ही छात्राएं हैं, सभी इंटर्नशिप के लिए आई थी. इसी में से एक छात्रा ने यौन शोषण की शिकायत महिला थाने में की है.

इसे भी पढ़ें:   बिहार में मुखिया, सरपंच प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य समेत सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संपत्ति का देना होगा ब्योरा, नहीं तो होगी करवाई

Related Articles

Back to top button