JharkhandRanchi

तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के लिए सीएम हेमंत को मिला आमंत्रण

Ranchi: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। विक्रमार्क ने उन्हें 8-9 दिसंबर को हैदराबाद में होने वाले तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

दोनों नेताओं के बीच तेलंगाना और झारखंड के बीच सहयोग बढ़ाने के विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई। बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button