Ranchi

कोयला ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Ranchi. कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा पर हुए फायरिंग मामले में आरोपी शोवित कुमार सिंह को अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने शोवित कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी. बता दे की 7 मार्च 2025 को बिपिन मिश्रा पर फायरिंग हुई थी .जिससे बिपिन मिश्रा और उनके ड्राइवर घायल हुए थे.घटना सुबह 10.45 बजे की है.जब बिपिन मिश्रा बरियातू रोड स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट से अपने एक सरकारी और एक निजी अंगरक्षक और ड्राइवर के साथ गाड़ी से दीपाटोली चेशायर होम के निकल रहे थे.तभी अपराधियों ने जान से मारने की नियत से बिपिन पर फायरिंग कर दी थी.घटना में कुख्यात अपराधी रहे अमन साहू और उनके सहयोगी मयंक सिंह का नाम सामने आया था.मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शूटर समेत आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

Related Articles

Back to top button