Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
New Delhi: देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रही है. लगातार इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. यहां लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ते ही जा रही है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में दो हजार से ज्यादा केस सामने आये हैं. साथ ही कई लोगों की जान चली गयी.
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा की, जांच और बेड की संख्या बढ़ाने पर जोर
39 हजार के करीब पहुंची मरीजों की संख्या
दिल्ली में एक दिन में 2134 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. नये मामले आने के साथ ही दिल्ली में अब कोरोना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 38,958 हो चुकी है. जबकि 57 लोगों ने इस महामारी की वजह से अपनी जान गंवा दी है. इसके साथ ही राजधानी में अब तक कोरोना वायरस के कारण 1,271 लोगों की जान जा चुकी है.
पिछले 24 घंटे में 1547 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया. वहीं राजधानी में अब तक 14945 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. जबकि अभी भी यहां 20 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- आत्मनिर्भर भारत पैकेज पर पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार ने उठाये सवाल
10-49 बिस्तर क्षमता वाले नर्सिंग होम Corona स्वास्थ्य केंद्र घोषित
दिल्ली सरकार ने 10-49 बिस्तर की क्षमता वाले सभी छोटे एवं मध्यम मल्टीस्पेशलिटी नर्सिंग होम को शनिवार को ‘कोविड-19 नर्सिंग होम’ घोषित कर दिया. आधिकारिक बयान के मुताबिक, कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है.
आदेश के मुताबिक, केवल विशेष तौर पर आंख, कान एवं गले का इलाज करने वाले केंद्रों, डायलिसिस केंद्रों, प्रसव गृहों और आईवीएफ केंद्रों को इससे छूट दी गयी है. इसमें कहा गया, ‘ छोटे और मध्यम मल्टीस्पेशलिटी नर्सिंग होम (10 से 49 बिस्तर वाले) में कोविड और गैर-कोविड मरीजों के आपस में एक-दूसरे के सपंर्क में आने से बचने के लिए और कोविड-19 के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ऐसे सभी नर्सिंग होम को कोविड-19 नर्सिंग होम घोषित किया गया है, जिनकी बिस्तर क्षमता 10-49 है.
आदेश के मुताबिक, ऐसे सभी नर्सिंग होम को आदेश जारी होने के तीन दिन के अंदर अपने कोविड बिस्तरों को तैयार रखना चाहिए, ऐसा करने में विफल रहने वालों को दिल्ली नर्सिंग होम पंजीकरण के नियमों के उल्लंघन का दोषी माना जाएगा.
इसे भी पढ़ें- बिहार: एक दिन में कोरोना संक्रमण के 193 नये केस, मरीजों संख्या 6,289 हुई