JharkhandRanchi

7 से 12 मई तक आसमान में छाये रहेंगे बादल, बारिश की संभावना

Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले 10 दिनों से कहीं न कहीं बारिश हो रही है. बुधवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 7 मई से 12 मई तक आसमान में बादल छाये रहेंगे और और बारिश की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज खराब रहने की संभावना बनी रहेगी. राज्य के अलग-अलग जिलों में 7 मई से 12 मई तक बारिश और वज्रपात के साथ-साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं. 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

इसे भी पढ़ें- #VizagGasLeak:  जहरीली गैस के रिसाव से 8 की मौत-3 हजार लोगों को किया गया रेस्क्यू

साइक्लोनिक सरकुलेशन का है असर

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से ऊपर 0.9 किमी क्षेत्र में साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर है. इसके साथ ही पूर्वी विदर्भ से दक्षिणी तमिलनाडु होते हुए तेलंगाना व रायलसीमा तक समुद्र तल से ऊपर 0.9 किमी क्षेत्र में साइक्लोनिक सरकुलेशन का भी असर है. जबकि इस सिस्टम के ठीक ऊपर पूर्वी बिहार से दक्षिणी तमिलनाडु तक एक तरफ टर्फ लाइन बना हुआ है. जिसकी वजह से मौसम खराब रहने की आशंका बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus की तेज होती रफ्तार, 24 घंटे में 3500 से ज्यादा नये केस, देश में 52 हजार से अधिक संक्रमित

बारिश की चेतावनी जारी

झारखंड के कई इलाकों में 5 मई की रात आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई. इस दौरान कुछे जगहों पर वज्रपात भी हुआ. तेज हवाओं के कारण कई पेड़ गिर गये, वहीं बिजली के खंभों को भी नुकसान हुआ. कई जगहों पर कच्‍चे मकान भी गिर गये. इसकी वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली भी बाधित हो गयी.

इधर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि फिलहाल कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का क्रम जारी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. रांची, रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिले के कुछ भागों में अगले 12 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और मेघ गर्जन होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- निवेशक मनोज चौधरी की गिरफ्तारी से माओवादियों को लगा बड़ा झटका, अजय महतो के इशारे पर वसूलता था लेवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button