
Ranchi : रांची में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है. अब स्कूल सुबह 6 से 10.30 बजे तक ही चलेंगे. बुधवार से यह व्यवस्था लागू हो जायेगी. रांची के उपायुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 13 अप्रैल से सुबह 6 से 12 बजे तक स्कूल संचालित हो रहे हैं. लेकिन भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं के हितों के देखते हुए स्कूल अब सुबह छह से 10.30 बजे तक चलेंगे. सभी सरकारी, निजी एवं अन्य स्कूल इसी समय पर संचालित होंगे.
इसे भी पढ़ें – BIG NEWS : COVID वैक्सीनेशन के लिए बाध्य नहीं कर सकती सरकार, मौजूदा वैक्सीन नीति अनुचित नहीं : सुप्रीम कोर्ट



