Read Next
27/11/2025
हांगकांग में भीषण अग्निकांड के बाद 3 गिरफ्तार, 44 की गई थी जान, 279 लोग लापता
08/11/2025
ICC: महिला वर्ल्ड कप में अब 10 टीमें लेंगी भाग, लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में टी 20 फॉर्मेट में होंगे क्रिकेट के मुकाबले
05/03/2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में ब्रिटेन के पीएम से की मुलाकात
30/01/2025
अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर विमान से टकराया, राहत और बचाव कार्य जारी
23/01/2025
लॉस एंजिल्स में फिर भड़की जंगल की आग, 8,000 एकड़ में तबाही
12/01/2025
कैलिफोर्निया में आग का तांडव जारी, 16 मौतें, 56000 एकड़ जमीन खाक
11/01/2025
गाजा : इजरायली हवाई हमलों में पत्रकार समेत 22 लोगों की मौत, संचार सेवाएं ठप होने का खतरा बढ़ा
05/01/2025
सूडान : खार्तूम में अर्धसैनिक बलों के हमलों में 8 की मौत, 53 घायल
04/01/2025
चीन में एक नई महामारी: एचएमपीवी से भारत को भी खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह एडवाइजरी
03/01/2025
कैलिफोर्निया में फर्नीचर वेयरहाउस की छत पर गिरा विमान, दो की मौत, 18 घायल
Back to top button
Beirut : सीरियाई सरकार के बलों एवं जिहादियों के बीच झड़प में देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में सोमवार को 43 लड़ाके मारे गए. निगरानी करने वाली एक संस्था ने बताया कि सरकार एवं उसके रूसी सहयोगी ने पिछले कुछ दिनों में इस हिस्से में भारी बमबारी की है.
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि जिहादियों ने क्षेत्र में स्थित रूसी हवाई ठिकाने पर रॉकेट दागे, जिन्हें हवाई रक्षा प्रणाली से नाकाम कर दिया गया. ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्मयूमन राइट्स ने कहा कि हमा प्रांत में इस झड़प में मारे जाने वालों में सरकार समर्थित 22 लड़ाके भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ेंःEVM के साथ VVPAT पर्चियों का मिलान: SC में विपक्ष की याचिका पर सुनवाई आज
कब हुआ संघर्ष
संघर्ष पर नजर रखने वाली संस्था ने कहा कि इनमें अल कायदा की भूतपूर्व सीरियाई शाखा हयात तहरीर-अल-शाम (एचटीएस) और उसके सहयोगी तुर्कीस्तान इस्लामिक पार्टी के सदस्यों समेत 21 जिहादियों की मौत हुई है.
संस्था ने बताया कि यह संघर्ष तब हुआ, जब सरकारी बलों ने क्षेत्र के दो गांवों एवं एक पर्वतशिखर पर चढ़ाई कर दी.
सरकारी समाचार एजेंसी सना ने कहा कि सीरियाई बल उत्तरी हमा एवं पड़ोसी इदलिब में लगातार हमले कर उन आपूर्ति लाइनों एवं इलाकों को निशाना बना रहे थे जहां से ये सशस्त्र समूह अपना संचालन कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःवित्त मंत्रालय ने श्रम से मांगा जवाबः घाटा होने पर कहां से देंगे PF पर बढ़ा ब्याज
भयावह रूप ले सकता है मानवीय संकट
एचटीएस के कब्जे वाले क्षेत्र में पिछले महीने बहुत ज्यादा बमबारी की गई थी जिसके बाद यहां विस्थापन का नया सिलसिला शुरू हो गया है.
ऑब्जर्वेट्री ने बताया कि इससे पहले सोमवार को सीरियाई सरकार के बलों तथा उनके रूसी सहयोगियों द्वारा इदलिब एवं पड़ोसी इलाकों में की गई गोलाबारी एवं हवाई हमलों में पांच आम नागिरकों की मौत हो गई थी.
संस्था ने एक बयान में कहा कि अगर इन लोगों को बचाने के लिए कुछ नहीं किया गया तो यह मानवीय संकट भयावह रूप ले सकता है.