
Ranchi: राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से चार जिलों में नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकाली गयी है. बहाली, हजारीबाग, चाईबासा, मेदिनीनगर और दुमका के लिये निकाली गयी है. जहां झारखंड बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में बहाली की जानी है. इस संबध में विज्ञापन नियामक आयोग के वेबसाईट में उपलब्ध है. वहीं, कुछ दिनों पहले अखबारों के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी गयी थी. जिसमें बताया गया है कि इन जिलों में नियामक आयोग की ओर से फोरम में बहाली की जानी है. बहाली स्वतंत्र उम्मीदवारों की होगी. नियामक आयोग के वेबसाईट में इसकी पूरी जानकारी दी गयी है. जहां पांच साल का अनुभव कंज्यूर सेक्टर, एनजीओ या सोशल वर्क का मांगा गया है.
छह जनवरी तक है समय: आयोग की मानें तो इसके लिये छह जनवरी तक का समय उम्मीदवारों को दिया गया है. जहां उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयोग के विज्ञापन की मानें तो उम्मीदवार पंजीकृत स्पीड पोस्ट के जरिये आवेदन करेंगे. जिसकी अंतिम तारीख छह जनवरी है. इसके बाद आयोग की ओर से आगे की कारवाई की जायेगी. इसके लिये उम्मीदवारों को आवेदन, बायोडाटा और सभी प्रमाणित डिग्री की फोटो कॉपी आयोग को पोस्ट करना है.
45 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन: इन पदों के लिये अंतिम आयु वर्ष 45 है. मतलब 45 साल तक के उम्मदीवार इसके लिये आवेदन कर सकते है. उम्मीदवार के पास पांच साल का अनुभव उपभोक्ता संबधी मामलों की अनिवार्यता है.




