
New delhi : WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर काफी बवाल मचा था जिसके बाद कंपनी को अपने कदम पीछे खींचने प़ड़े थे. अब Google ने भी अपने यूजर्स के लिए नये नियम बनाये हैं जिसको आपको मानना ही पड़ेगा. Google ने अपनी ई-मेल सर्विस Gmail के लिए नये नियम लागू किये हैं, जिन्हें स्वीकार करना जरूरी है. लेकिन बड़ी बात यह है कि अगर आप नये नियम को मंजूरी नहीं देते हैं, तो आपका अकाउंट बंद नहीं होगा.
दरअसल, Google ने अपनी ई-मेल सर्विस Gmail के लिए नये नियम लागू किये हैं, जिन्हें स्वीकार करना जरूरी है. लेकिन बड़ी बात यह है कि अगर आप नये नियम को मंजूरी नहीं देते हैं, तो आपका अकाउंट बंद नहीं होगा. असर बस यह होगा कि आप Gmail की कुछ खास सर्विस जैसे स्मार्ट कंपोज, असिस्टेंट रिमाइंडर और ऑटोमैटिक ईमेल फिल्टरिंग को यूज नहीं कर पाएंगे.
हालांकि Google की Gmail सर्विस के नये नियम केवल UK के लिए होंगे. खास बात यह है कि इन नियमों को फिलहाल भारत में लागू नहीं किया जा रहा है, लेकिन भारतीय यूजर्स के लिए चिंता की बात तो है.
इसे भी पढ़ें :भाजपा व झामुमो का झंडा थामे मजदूर उलझे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
नियम मंजूर नहीं करने पर ये फीचर्स नहीं करेंगे काम
Gmail Smart Compose स्मार्ट कंपोज – यह फीचर आपको ईमेल कंपोज के दौरान स्पेलिंग करेक्ट करने और टाइपिंग में सुझाव देता है.
Gmail Assistant Reminders असिस्टेंट रिमाइंडर – यह फीचर आपको अपने बिल ड्यू डेट यानी बिल पेमेंट करने की तारीख जैसी जरूरी बातें याद दिलाता रहता है.
Gmail Automatic Email Filtering ऑटोमैटिक ईमेल फिल्टरिंग – इसमें जीमेल आपके इनबॉक्स के मैसेज को तीन कैटेगरी प्राइमरी, सोशल और प्रोमोशन में डिवाइड कर देता है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड और एर्नाकुलम समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें सप्ताह में दो बार चलेंगी, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
गूगल भी आया बैकफुट पर
Google के Gmail अपडेट के मामले में एक ट्विस्ट यह है कि यह व्हाट्सऐप की तरह आपके डेटा पर नजर नहीं रखेगा. गूगल के मुताबिक, उसने जीमेल यूजर्स के लिए जो अपडेट जारी किया है उससे यूजर के पास अपने पर्सनल डेटा और सपोर्ट पर कंट्रोल हासिल हो जाएगा. ऐसे में यूजर तय कर पाएंगे कि वह अपने किस डेटा को Google के साथ शेयर करना चाहते हैं और किसे नहीं.
गूगल के नये नियम को एक्सेप्ट करने का पॉप-अप मैसेज उस समय मिलेगा, जब आप जीमेल ओपन करेंगे. गूगल की तरफ से इससे पहले यूजर्स को आगाह किया गया था कि अगर वह नये नियम को फॉलो नहीं करते हैं, तो उनके जीमेल, गूगल फोटोज और गूगल ड्राइव कंटेंट को डिलीट किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :लाल किला कांड : दीप सिद्धू बोले- “अगर मैं परतें खोलने पर आ गया ना तो ….




