
Ranchi: झारखंड में अगले दस मई तक आसमान बादल छाये रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश भी होगी. इस दौरान तेज हवा चल सकती है. तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दस मई तक बोकारो, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल है. जहां बारिश और दस मई तक बादल छाये रहेंगे.
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पांच, छह, सात और आठ मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान थडरिंग की भी संभावना है. वहीं नौ मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावा में बारिश की अधिक संभावना है. दस मई को भी स्थिति यही रहेगी. राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी, जो 35 डग्री सेल्सियस तक होगा. विभाग की मानें तो इस दौरान आने वाले पांच दिनों के दौरान तापमान घटेगी. इस दौरान तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जायेगी.
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले आठ मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी. जो 30 से 50 किलोमीटर तक हो सकती है. छह और सात मई को ये हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हो सकती है.




