
Ranchi: रेलवे स्टेशन के पास मां और तीन साल की बेटी की टैंकर से कुचलकर हुई मौत के मामले में टैंकर चालक के खिलाफ चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. लेकिन अब तक टैंकर चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. यह घटना बीते सोमवार की है.
इसे भी पढ़ें:
लगातार हो रही है छापामारीः
पुलिस ने बताया कि टैंकर चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है लेकिन टैंकर चालक का अब तक पता नहीं चल पाया है. गौरतलब हो कि बीते सोमवार को चुटिया कष्णापुरी की रहने वाली रानी देवी अपनी तीन साल की बेटी को गोद में लेकर काम से घर लौट रही थी.
इसी समय रेलवे स्टेशन के समीप तेल कंपनी के मुहाने पर दोनों मां-बेटी रोड पार कर रही थी. इसी क्रम में तेल टैंकर ने दोनों को कुचल दिया. मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि रानी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस ने कहा कि जल्द ही टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि चालक की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि सीसीटीव फुटेज का सहारा लिया जा रहा है और उम्मीद है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की का गम और गुस्से के बीच अंतिम संस्कार, सबकी गुहार- मामले की CBI जांच हो




