
Ranchi : समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में कोविड-19 के रोकथाम के लिए गठित विभिन्न कोषांगों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से उपायुक्त ने अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.
उपायुक्त ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में आपके दिन रात काम का असर धरातल पर दिखने लगा है, व्यवस्था बेहतर हो रही है और जिला में स्थिति पटरी पर लौटती दिख रही है, लेकिन ये समय अति महत्वपूर्ण है, हमें अब और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है ताकि कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगायी जा सके. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी कोविड-19 के रोकथाम के लिए फोकस करें.
इसे भी पढें :BPSC की 66वीं संयुक्त परीक्षा कोरोना की वजह से स्थगित
शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी फोकसः उपायुक्त
बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए अब गांव की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. पंचायत स्तर से कोरोना पर नियंत्रण का कार्य किया जायेगा.
उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स बनाने का निदेश दिया, इस टीम में एएनएम, सहायिका और सहिया रहेंगी. ये टीम डोर टू डोर और अति संक्रमित क्षेत्रों में जाकर जांच करेगी. जिन व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाये जायेंगे उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट पंचायत स्तर पर ही बनायी गयी टीम के माध्यम से होगा.
आइसोलेशन किट वितरण के लिए टास्क फोर्स
जिला में पंचायत स्तर पर होम आइसोलशन किट वितरण के लिए टास्क फोर्स बनाया जायेगा. इसी तरह का टास्क फोर्स प्रखंड स्तर पर भी होगा.
जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त रांची की अध्यक्षता में टास्क फोर्स बनाया जायेगा. टास्क फोर्स के गठन को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
इसे भी पढें :रुक्का डैम में डूबने से 3 लोगों की मौत
बेड की संख्या और जांच बढ़ाने का निर्देश
बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला में बेड़ की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को मौजूदा हालात देखते हुए आनेवाले समय में कितने बेड की आवश्यकता होगी इस पर वर्कआउट कर रिपोर्ट देने को कहा. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने रैपिड एंटीजन टेस्ट, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट टेस्ट की प्रखंडवार रिपोर्ट ससमय देने को कहा.
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सेल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कोषांग के नोडल प्रभारी को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी तरह का बैकलॉग हो तो उसे जल्द से जल्द क्लियर करें.
इसे भी पढें :चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ : मुंबई में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित




