BiharBihar UpdatesJharkhandRanchiTOP SLIDER

चारा घोटाला: अब लालू प्रसाद को 1.30 बजे सुनायी जाएगी सजा

Ranchi: चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव को 1.30 बजे सजा सुनायी जायेगी. लालू के वकील और सीबीआई के वकील के बीच बहस हुई. दोनों और से दलीलें दी गयी. लालू के वकील ने कोर्ट से गुहार लगायी है कि कम से कम सजा दिया जाये. वकील ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कम सजा देने की मांग की है. वहीं CBI के वकील ने अपने दलील में कहा है कि समाज देखना चाहता है कि ऐसे घोटाले करने वालों को क्या सजा होती है.

इसे भी पढ़ेंःचारा घोटालाः लालू को अब तक चार मामलों में 27.5 साल की मिल चुकी है सजा

पहले दिन के बारह बजे सजा सुनाने का समय तय किया गया था. बहस की वजह से समय बढ़ाई गई. इस दौरान सजा के बिंदुओं पर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि लालू यादव को साजिश समेत कई अन्य मामलों में दोषी पाया गया है. लालू को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिम्स से सीबीआइ कोर्ट कनेक्ट किया गया है.

 

कम से कम सजा दी जाय : प्रभात कुमार

लालू यादव की ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल और प्रभात कुमार ने अदालत को बताया कि लालू की उम्र 75 साल हो गई है और उन्हें 17 तरह की बीमारियां हैं. बीपी और शुगर हमेशा बढ़ा रहता है।. एक अन्य बीमारी है जिसके चलते उनका अंग सुना पड़ जाता है. इसलिए उन्हें कम से कम सजा दी जाए.

सीबीआई अधिवक्ता ने की अधिकतम सजा देने की मांग

सीबीआई के अधिवक्ता बीएमपी सिंह की ओर से सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान कहा गया कि इस मामले में इतने आरोपी और गवाहों को पेश करने की वजह से ट्रायल में देरी हुई है लेकिन सबकी नजर इस बात को लेकर है कि इतने बड़े घोटाले में आखिर दोषियों को कितनी सजा मिलती है. इसलिए उनकी ओर से अदालत से आग्रह किया गया कि इस मामले में अधिकतम से अधिकतम सजा दी जाए.

रिम्स में लैपटाप पर लालू सुनेंगे सजा

उधर, जेल प्रबंधन ने रिम्स में पुख्ता व्यवस्था कर रखी है. लालू यादव को जेल प्रबंधन की तरफ से लैपटॉप की व्यवस्था की गयी है. लालू लैपटॉप पर सीबीआई जज उन्हें क्या सजा देते हैं सुनेंगे.

Related Articles

Back to top button