Khas-KhabarNational

#CitizenshipAmendmentBill2019: संसद में पेश होगा बिल, विरोध में असम बंद, देशभर में प्रदर्शन

NewDelhi/Guwahati: लोकसभा में थोड़ी देर में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश होने वाला है. गृहमंत्री अमित शाह इसे सदन पटल पर रखेंगे. वहीं देशभर में इस बिल के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है.

विधेयक के विरोध में जहां सोमवार को असम बंद बुलाया गया है. वहीं जंतर-मंतर पर AIUDF का विरोध-प्रदर्शन हो रहा है.

सड़क से संसद तक इस बिल का विरोध हो रहा है लेकिन मोदी सरकार ने इसपर आगे बढ़ने की ठानी है. कांग्रेस, टीएमसी समेत कई अहम विपक्षी पार्टियों ने बिल का विरोध करने की बात कही है.समाजवादी पार्टी ने भी बिल का विरोध करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ेंः#CitizenshipAmendmentBill2019: एक कश्मीर संभल नहीं रही, सात नए कश्मीर बनाने जा रहे!

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है.इधर AIADMK नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में आ गई है. बता दें कि AIADMK के राज्यसभा में 11 सांसद हैं.

विरोध में असम बंद

असम में नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) के खिलाफ विभिन्न प्रकार से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जिनमें नग्न होकर प्रदर्शन करना और तलवार लेकर प्रदर्शन करना भी शामिल है.

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के चबुआ स्थित निवास और गुवाहाटी में वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के घर के बाहर सीएबी विरोधी पोस्टर चिपकाए गए.

ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) ने अपने मुख्यालय से मशाल जलाकर जुलुस निकाला और गुवाहाटी की सड़कों पर प्रदर्शन किया. आसू के मुख्य सलाहकार समुज्जल कुमार भट्टाचार्य ने जुलूस का नेतृत्व करते हुए कहा कि असम विधेयक को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगा.

इसे भी पढ़ेंः#CitizenshipAmendmentBill2019: शिवसेना ने केंद्र पर हिंदुओं-मुस्लिमों को बांटने का लगाया आरोप

उत्तर पूर्व के मूल निवासियों का कहना है कि बाहर से आकर नागरिकता लेने वाले लोगों से उनकी पहचान और आजीविका को खतरा है.

आसू और अन्य संगठन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.

आल असम मटक स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को शिवसागर की सड़कों पर नग्न होकर प्रदर्शन किया. हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे मटक समुदाय के लोगों को हिरासत में ले लिया.

वहीं नलबारी नगर में असम गण परिषद के तीन मंत्रियों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चिपकाए गए.

इधर दिल्ली में जंतर-मंतर पर AIUDF विरोध-प्रदर्शन कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: प्याज की बढ़ी कीमतों पर जवाब देने की बजाय केंद्रीय मंत्री ईरानी ने बंद किया हेलीकॉप्टर का गेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button