NationalWorld

#CitizenshipAmendmentBill : विरोध-प्रदर्शन के बीच जापान के पीएम शिंजो आबे का भारत दौरा रद्द हो सकता है

NewDelhi : Citizenship Amendment Bill के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपना भारत दौरा रद्द कर सकते हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने लोकल मीडिया के हवाले से यह खबर दी है. गुवाहाटी में 15-17 दिसंबर को भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शिंजो आबे  को भाग लेना था.

सूत्रों के अनुसार  फिलहाल इस दौरे को टाल दिया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को एक सवाल के जवाव में कहा था कि उनके पास इस दौरे को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

जान लें कि   नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में पूर्वोत्तर समेत पूरे असम में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. बुधवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद कल गुवाहाटी में लोगों ने कर्फ़्यू का उल्लंघन किया. गुवाहाटी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गयी है.

इसे भी पढ़ें : #RahulGandhi के Rape in India बयान पर लोकसभा में BJP सांसदो का हंगामा, कहा- माफी मांगे

लंबी दूरी वाली ट्रेनों को गुवाहाटी में ही रोका जा रहा है.

असम के चार इलाकों में सेना को तैनात किया गया है. वहीं मेघालय में भी विरोध जारी है. जबकि शिलॉन्ग को छोड़कर राज्य का बाकी हिस्सा  Citizenship Amendment Bill के दायरे में नहीं आयेगा.  खबर है कि शिलॉन्ग में ही दो वाहनों के आग के हवाले कर दिया गया.  मुख्यमंत्री और मंत्री दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर  पाये.

शिलॉन्ग में अनिश्चितकालीन कर्फ़्यू लगा दिया गया है. 48 घंटे के लिए इंटरनेट और एसएमएस पर रोक है. वहीं त्रिपुरा में फिलहाल स्थिति काबू में है और शांति बनी हुई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए असम के लोगों से अपील की है और उन्हें आश्वस्त किया है. नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ असम और त्रिपुरा में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों का असर यातायात पर पड़ रहा है.

रेलवे ने असम और त्रिपुरा आने-जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों को निलंबित कर दिया और लंबी दूरी वाली ट्रेनों को गुवाहाटी में ही रोका जा रहा है. वहीं विमानन कंपनी इंडिगो ने डिब्रूगढ़ आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसल कर दी हैं. कंपनी ने यात्रियों को इसके लिए अल्टरनेट फ्लाइट लेने या रिफंड की पेशकश की है.

इसे भी पढ़ें : #CAB के खिलाफ SC में आज याचिका, AASU करेगी भूख हड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button