National

#RahulGandhi के Rape in India बयान पर लोकसभा में BJP सांसदो का हंगामा, कहा- माफी मांगे

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रेप इन इंडिया टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सांसदों ने लोकसभा में हंगामा किया. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की.

शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन प्रश्नकाल आरंभ होने के साथ ही भाजपा की कई महिला सदस्य अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और राहुल गांधी से माफी की मांग करने लगीं.

इसे भी पढ़ें- #NirbhayaRapeCase: डेथ वारंट पर सुनवाई18 दिसंबर तक टली, 17 को SC में अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई

राहुल का बयान भारत की महिलाओं और देश का अपमान: स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया है. यह भारत की महिलाओं और देश का अपमान है. राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए. भाजपा के कई अन्य मंत्रियों और सदस्यों ने भी राहुल गांधी से माफी की मांग की.

स्मृति ईरानी ने राहुल के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांधी खानदान के सदस्य ने कहा है कि महिलाओं का दुष्कर्म होना चाहिए. स्मृति के अलावा अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी राहुल पर निशाना साधा और कहा कि राहुल खुलेआम रेप इन इंडिया बोल रहे हैं, तो क्या वो दुनिया को भारत में आकर रेप करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं.

कांग्रेस सदस्य भी नारेबाजी कर रहे थे और पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी यह शिकायत करते नजर आये कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है. दोनों पक्षों की नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से सीटों पर जाने और प्रश्नकाल चलाने देने का आग्रह किया. 

इसे भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम को घेरा, चुप्पी पर उठाये सवाल

क्या था राहुल का बयान

गौरतलब है कि झारखंड में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने ‘रेप इन इंडिया’ शब्द का इस्तेमाल किया था. राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया की तुलना रेप इन इंडिया से की थी.

रैली के दौरान राहुल ने कहा था कि देश में नरेंद्र मोदी ने कहा था मेक इन इंडिया, अब जहां भी देखो वहां मेक इन इंडिया नहीं बल्कि रेप इन इंडिया है. अखबार खोलो तो झारखंड में महिला से बलात्कार, यूपी में नरेंद्र मोदी के विधायक ने महिला का रेप किया…हर प्रदेश में हर रोज रेप इन इंडिया’. इसी बयान को लेकर भाजपा सांसदों ने राहुल पर हमला बोला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button