
Ranchi : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 19 नाबालिग बच्चों को काम दिलाने के नाम पर दिल्ली होते हुए जम्मू ले जाया जा रहा था. लेकिन जैसे ही सभी बच्चे एयरपोर्ट पहुंचे वहां पर सीआइएसएफ की टीम को जांच के दौरान यह शक हुआ कि सभी बच्चे नाबालिग हैं और उन्हें बहला-फुसला कर बाहर ले जाया जा रहा है. सीआइएसफ ने सभी बच्चों रोक दिया.
वहीं पूरे मामले में राजू गंझू नाम के एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ जारी है. वहीं रेस्क्यू में पकड़े गये सभी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी(CWC) को सौंप दिया गया है. साथ में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम भी पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें :ग्राम प्रधान, पड़हा राजा, मानकी मुंडा, डाकुआ, पैनभरा, कोटवार का हो ग्रुप बीमा, मिले पीएफ




