ChaibasaEducation & CareerJamshedpurJharkhand

Cisce Isc 12th Result 2022 : एलएफएस और लोयोला का दिखा जलवा, लोयोला की वंशिका और एलएफएस के देवांश बने सेकेंड नेशनल टॉपर, एलएफएस के ही आर्को को देश में तीसरा स्थान

Sanjay Prasad

Jamshedpur: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली ने रविवार को आईएससी (बारहवीं) के परिणाम घोषित कर दिए हैं. परिणाम अब वेबसाइट्स cisce.org, results.cisce.org पर उपलब्ध है. इस साल परीक्षा में 99.38 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. 12वीं में 99.87 फीसदी छात्रा  और 99.54 फीसदी  छात्र  हुए पास हुए हैं. इस साल कक्षा 12वीं में 18 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है.  इन सभी छात्रों ने  99.75% मार्क्स यानि 400 में 399 अंक हासिल किए हैं. जमशेदपुर के दो स्टूडेन्ट्स 398 अंक लाकर देश में दूसरे स्थान पर रहे हैं. लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को के छात्र देवांश मिश्रा और लोयोला स्कूल की वंशिका मे 400 में से 398 अंक लाकर देश में पहले और झारखंड-बिहार में पहले स्थान पर रहे हैं. देवांश मिश्रा और वंशिका दोनों कॉमर्स स्ट्रीम से हैं.
इस साल एलएफएस टेल्को का दिखा जलवा
आईएससी परीक्षा में इस साल एलएफएस का जलवा दिखा है. एलएफएस के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा बिखेरी है. कॉमर्स स्ट्रीम में देवांश मिश्रा ने 400 में से 398 अंक (99.5) लाकर देश में दूसरा और इसी स्कूल के आर्को मुखोपाध्याय ने 397 (99.25) अंक लाकर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है. कॉमर्स के अलावा साइंस स्ट्रीम में भी स्कूल का जबर्दस्त परफॉर्मेंस रहा है. साइंस स्ट्रीम में स्कूल की छात्रा स्तुति दास 98.75 (395) हासिल कर देश में पांचवें स्थान पर रही है.

पहले स्थान हासिल करनेवाले स्टूडेन्ट्स

Related Articles

Back to top button