
Ranchi : कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रान को लेकर देश दुनिया में चिंताएं शुरू हैं. इसे लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने अपनी ओर से सतर्कता, सावधानी बरतने के साथ साथ जरूरी कदम उठाना प्रारंभ कर दिया है. इधर झारखंड में शामिल अपराधियों ने सीएम हेमंत सोरेन के हवाले से सोशल मीडिया पर यह खबर शनिवार को चला दी कि नये वैरिएंट को देखते 6 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक लाकडाउन रहेगा. सीएम के ट्विटर एकाउंट से इसे जारी करते हुए कहा गया कि लाकडाउन की अवधि में सारे स्कूल कालेजों, आंगनबाड़ी, धार्मिक स्थल, पार्क सब बंद रहेंगे. सारे एग्जाम कैंसिल होंगे. अगर कहीं जरूरी काम से जा रहे हों तो ई-पास लगेगा. सुरक्षित रहें, घर में रहें. मीडिया में लाकडाउन की यह सूचना वायरल होते ही उहापोह, अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सीएम सचिवालय को जैसे ही खबर मिली, उसने सूचना जारी कर इस खबर को फर्जी बताया.
This screenshot of Hon’ble CM @HemantSorenJMM’s twitter account in circulation is a fake post. It is REITERATED that no such decision on COVID-19 Lockdown has been taken by the State Government. @JharkhandPolice is instructed to file FIR, identify the miscreants & take action. pic.twitter.com/jnrcImWDIB
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) December 4, 2021
पुलिस करेगी जांच
सीएम सचिवालय से जारी सूचना में कहा गया है कि लाकडाउन संबंधी किसी तरह का फैसला राज्य सरकार के स्तर से नहीं लिया गया है. सोशल मीडिया में जारी खबर फर्जी है. झारखंड पुलिस को इस मामले में समुचित पड़ताल करने और प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया है.




