
Uday Chandra Singh
New Delhi: चीन तेजी से अपनी सामरिक ताकत लगातार बढ़ाता जा रहा है. इस कड़ी में अब खबर है कि चीन अपने उत्तर-पश्चिम इलाके के रेगिस्तानी इलाकों में मिसाइल साइलो बना रहा है. इसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ है. खबर है कि चीन 119 नये मिसाइल साइलो बना रहा है. साइलो एक लंबा, गहरा और सिलेंडर नुमा संरचना होती है, जिसके अंदर अंतरमहाद्वीपीय परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों को रखा जाता है. जरूरत पड़ने पर इस साइलो का ढक्कन खोल कर, यहीं से सीधे मिसाइल को दागा जा सकता है. चीन के इस कदम के खुलासे के बाद अमेरिका और यूरोपीय दशों में खलबली है. खतरा भारत के लिए भी है.
सैटेलाइट से मिली तस्वीरों के आधार पर रक्षा विशेषज्ञों ने दावा किया है कि चीन अपने देश के अंदर 119 अंतरमहाद्वीपीय परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल के लिए साइलो बना रहा है. ये मिसाइलें अमेरिका तक मार कर सकती हैं, लेकिन इन साइलों में मिसाइल हैं या नहीं और अगर मिसाइलें हैं भी तो क्या उनके ऊपर परमाणु हथियार लगे हैं या नहीं इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ें : पलामू: एनएच 98 पर पुलिस की कार्रवाई, 17 पशु बरामद, चालक-खलासी सहित तीन गिरफ्तार
खबरों के अनुसार कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी स्थित जेम्स मार्टिन सेंटर फॉर नॉनप्रोलिफिरेशन स्टडीज में सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों की जांच के बाद कहा गया है कि ये साइलो चीन के उत्तर-पश्चिम में स्थित यूमेन शहर के रेगिस्तान में नजर आये हैं. ये साइलो एक विंड फार्म के बगल में बनाये गये हैं. नेट लैब्स के सह-संस्थापक और सीईओ विल मार्शल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में दो तस्वीरें दिखायी हैं, जिसमें साफ तौर पर मिसाइलों के साइलो दिख रहे हैं. विल मार्शल ने ट्वीट में लिखा है कि चीन रेगिस्तान में 100 से ज्यादा परमाणु मिसाइल साइलो बना रहा है. माना जा रहा है कि चीन के पास 50 से 75 ICBM मिसाइलें हैं.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : IPS अफसर जीपी सिंह पर राजद्रोह का केस, सरकार के खिलाफ साजिश का आरोप





