
Ranchi : देश की 20 बेहतरीन तकनीकी संस्थान में शामिल बीआईटी मेसरा में अब भी एडमिशन के मौके हैं. इस संस्थान के कई कोर्सेस में एडमिशन के लिए अब भी एप्लीकेशन लिए जा रहे हैं. मास्टर और बैचलर कोर्सेस मिला के छह से अधिक कोर्स हैं जिसमें एडमिशन के लिए एप्लीकेशन डाला जा सकता है. सभी कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदक को ऑनलाइन एप्लीकेशन देना होगा.
इस रिपोर्ट से जानिए कौन कौन से कोर्स में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन दिया जा सकता है. बीआईटी मेसरा के नोटिफिकेशन के अनुसार एकडेमिक इयर 2021-22 में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन दिया जा सकता है. कोर्स और एडमिशन से संबंधित पूरी जानकारी वेबसाइट https://www.bitmesra.ac.in/Show_Admission_Page?cid=1&deptid=11&pid=27 से ली जा सकती है.
मास्टर्स प्रोग्रामःएम टेक, एम फार्मा, एमयूपी और एमएससी
अभी मास्टर्स प्रोग्राम की बात करें तो एम टेक, एम फार्मा, एमयूपी और एमएससी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन दिया जा सकता है. ये सभी प्रोग्राम दो साल के हैं जिसे चार सेमेस्टर में बांटा गया है. मास्टर्स के इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए 25 मई तक ऑन लाइन एप्लीकेशन देना होगा. इन कोर्सेस के एप्लीकेशन फीस के रुप में सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को 2500 रुपये और एससी-एसटी उम्मीदवारों को 1500 रुपये लगेंगे. इस फीस को ऑन लाइन बैंकिंग या डेबिट, क्रेडिट के माध्यम से दिया जा सकता है. इन कोर्सेस में उम्मीदवारों का सेलेक्शन विभिन्न प्रक्रिया से जांचने के बाद किया जायेगा.
इसे भी पढ़ेंःपाकिस्तान ने कोविड-19 से लड़ने में मदद देने के लिए भारत को राहत सामग्रियों की पेशकश की
कोर्स फी की बात करें तो एम टेक और एमयूपी प्रोग्राम के दो साल की फीस 1,42,000 है. इसमें सेक्यूरिटी मनी और एडमिशन फीस का 25000 हजार रुपये अतिरिक्त देना होगा. एम फार्मा कोर्स के दो साल कि फी 1, 53, 500 रुपये है. इसमें सेक्यूरिटी मनी और एडमिशन फीस का 25000 हजार रुपये अतिरिक्त देना होगा. वहीं एमएससी प्रोग्राम्स के तहत फिजिक्स, मैथ्स और केमेस्ट्री की दो साल की फीस 73600 प्लस 25000 रुपये है. इसी तरह बायो टेक और जिओ इन्फोरटीक्स कोर्स की दो साल की फी 111500 प्लस 25000 रुपये है.
एमसीए
संस्थान के मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन जारी है. नोटिफिकेशन के अनुसार एप्लीकेशन ऑनलाइन देना है. ऑन लाइन एप्लीकेशन की अंतिम तारीख 20 मई है. यह कोर्स दो साल है जो चार सेमेस्टर में बंटा हुआ है. मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स संस्थान के मेसरा स्थित मेन कैम्पस के अलावा जयपुर, लालपुर और नोएडा कैम्पस में कराया जाता है. एप्लीकेशन फी की बात करें तो सामान्य और ओबीसी उम्मीदवार को 2500 रुपये और एससी-एसटी उम्मीदवार को 1500 रुपये देने होंगे.
इसे भी पढ़ेंःबिहार में नाइट कर्फ्यू की ऐसी की तैसी, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर लगे अक्षरा के ठुमके, 200 पर केस दर्ज
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा. कोर्स फीस की बात करें तो दो साल के कोर्स की फीस 1,31,000 है. इसके अतिरिक्त 25 हजार रुपये सेक्यूरिटी मनी और एडमिशन फी के देने होंगे. मेसरा कैम्पस से कोर्स करने पर 21 हजार रुपये इलेक्ट्रिसिटी, होस्टल और ट्रांसपोर्ट के देने होंगे.
मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
इस कोर्स में भी एडमिशन एप्लीकेशन चल रहा है. एप्लीकेशन की अंतिम तारीख 07 मई है. यह कोर्स मेसरा के अलावा जयपुर, लालपुर, पटना और नोएडा कैम्पस में कराया जाता है. यह भी दो साल का कोर्स है. कैट, मैट, जेट और सीमेट जैसे मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट दे चुके या टेस्ट देने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स एप्लीकेशन दे सकते हैं. एप्लीकेशन फी की बात करें तो सामान्य और ओबीसी उम्मीदवार को 2500 रुपये और एससी-एसटी उम्मीदवार को 1500 रुपये देने होंगे.
एडमिशन के लिए एक उम्मीदवार अधिकतम तीन कैम्पस का सेलेक्शन कर सकता है. एप्लीकेशन के आधार पर सेलेक्टेड उम्मीदवारों का 17 और 18 मई को जीडी-पीआई जिसके परफोर्मेंस के अनुसार सेलेक्शन होगा. कोर्स फीस की बात करें तो दो साल की फीस एक लाख 48 हजार प्लस 25 हजार रपये एडमिशन और सेक्यूरिटी मनी है.मेसरा कैम्पस से कोर्स करने पर 21 हजार रुपये इलेक्ट्रिसिटी, होस्टल और ट्रांसपोर्ट के देने होंगे. वहीं पटना कैम्पस से कोर्स करने पर 14500 रुपये इलेक्ट्रिसिटी, होस्टल और ट्रांसपोर्ट के देने होंगे.
होटल मैनेजमेंट
यह चार साल का कोर्स है जो आठ सेमेस्टर में बंटा हुआ है. इस कोर्स में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फी सामान्य और ओबीसी उम्मीदवार को 1500 रुपये और एससी-एसटी उम्मीदवार को 1000 रुपये देने होंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है. वैसे उम्मीदवार जिन्होंने 12 वीं की परीक्षा पास की है और अंग्रेजी एक विषय के रुप में 12 वीं में हो आवेदन कर सकता है. सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार का 50 फीसदी और एससी-एसटी उम्मीदवार का 45 फीसदी अंक होना जरुरी है. यह कोर्स केवल मेसरा कैम्पस में कराया जाता है.
कोर्स फीस की बात करें तो चार साल की फी एक लाख 34 हजार रुपये है. जिसमे सेक्यूरिटी मनी और एडमिशन फीस का 25000 हजार रुपये अतिरिक्त देना होगा.




