
Dhanbad: एक और वैश्विक महामारी कोरोना का कहर लोगों पर जारी है. वहीं, धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालूबथान ओपी के एएसआई को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि कालूबथान ओपी में पदस्थापित झारखंड पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक हरि प्रकाश मिश्रा एक पीड़ित से रिश्वत ले रहे थे.

एसीबी ने ऐसे पकड़ा एएसआई को
पीड़ित ने इसकी सूचना पहले ही एसीबी को दे रखा था. जिसके बाद सुनियोजित तरीके से धनबाद एसीबी ने घेराबंदी कर एएसआई को रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, एसीबी की टीम आरोपी एसआई को लेकर धनबाद मुख्यालय चली आई है. जबकि सूत्रों का कहना है कि अभी आरोपी एएसआई से एसीबी की टीम पूछताछ में जुटी हुई है. जिससे रिश्वत प्रकरण के कई और परत के खुलने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा : दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन




