National

लाजपत नगर में आंखों के अस्पताल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

New Delhi: लाजपत नगर इलाके के एक आंखों के अस्पताल में आग लगने की सूचना है. आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई. मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में चौधरी आई सेंटर में आग लग गई. दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग किस वजह से लगी है अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है. आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई.

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आज सुबह 11.30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. जिसके तुरंत बाद दमकल की 16 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

 

Related Articles

Back to top button