
Chatra: चतरा पुलिस ने 30 लाख रुपए से अधिक की अफीम व डोडा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है. एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजपुर और लावालौंग थाना क्षेत्र से 30 लाख रुपए से अधिक की अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किये हैं. साथ ही साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक स्कार्पियो को भी जब्त किया है.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutbreak: 24 घंटे में सामने आये 4 हजार से अधिक केस, देश में आंकड़ा 67 हजार के पार
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
एसपी ऋषव कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोनों थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अफीम और डोडा बरामद किया. राजपुर थाना पुलिस ने 57 किलो अफीम और भारी मात्रा में डोडा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. बेंगो खुर्द से बरामदगी और गिरफ्तारी हुई है.
दूसरी ओर लावालौंग थाना पुलिस ने पौने तीन क्विंटल डोडा और पोस्ता दाना के साथ तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्कॉर्पियो भी जब्त किया है.लावालौंग थाना क्षेत्र के माली गांव में इसकी बरामदगी हुई है.
अफीम और डोडा की कीमत 30 लाख से अधिक
राजपुर और लावालौंग थाना क्षेत्र से बरामद अफीम, डोडा और पोस्ता की अनुमानित कीमत करीब 30 रुपए से अधिक आंकी जा रही है. अफीम के साथ गिरफ्तार हो गए दो लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगी.
इसे भी पढ़ेंःरंगदारी व फायरिंग मामले में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने किया सरेंडर, यौन उत्पीड़न का भी है आरोपी




