JharkhandLead NewsNEWSRanchi

मनी लॉन्ड्रिंग केस में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के CA नीरज मित्तल सहित तीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Ranchi: निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सीए नीरज मित्तल सहित वीरेंद्र राम के दो अन्य सहयोगियों राम प्रकाश भाटिया एवं ताराचंद के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है. नीरज मित्तल पर टेंडर मैनेज करने के लिए कमीशन लेने और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संलिप्त रहने का आरोप है. दिल्ली से नीरज मित्तल को गिरफ्तार किया गया था. वही राम प्रकाश भाटी एवं ताराचंद पर वीरेंद्र राम की काली कमाई को सफेद करने का आरोप है. बता दें कि नीरज मित्तल पेशे से एक चार्टेड एकाउंटेंट हैं. यह तीनों आरोपी फिलहाल ईडी की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. इन पर निलंबित अभियंता प्रमुख के पैसों के निवेश में सहायता करने का आरोप है.

Related Articles

Back to top button