JharkhandRanchiTOP SLIDER

हटिया से चलने वाली तीन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव, जानें समय सारणी

रांची रेल मंडल की ये सभी ट्रेनें फेस्टिवल स्पेशल हैं

Ranchi: रेल मंडल की ओर से रांची से चलने वाली तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. वहीं इनके ठहराव में भी बदलाव किया गया है. रेल मंडल ने जानकारी दी है कि ट्रेनों की गति बढ़ाने और परिचालन की सुविधा के लिये ऐसा किया गया है.
ये सभी ट्रेन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें हैं. जिनका समय विस्तार पहले से ही रेल मंडल की ओर से किया जा चुका है. रेल मंडल ने इन तीन ट्रेनों के साथ अन्य ट्रेनों को पहले ही 30 दिसंबर तक के लिये समय विस्तार दिया है.

इसे भी पढ़ें: लोगों का डर भगाने अमेरिका के तीन पूर्व राष्ट्रपति कैमरे के सामने कोरोना वैक्सीन लगवाने को तैयार

हटिया – यशवंतपुर (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 02835 हटिया – यशवंतपुर (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार हटिया से चलेगी. जो 30 दिसंबर तक हटिया से चलेगी. यह हटिया से 06: 25 में चलेगी और राउरकेला नौ बजे पहुंचेगी और यहां से प्रस्थान 9:05 में करेगी. इस ट्रेन का झाड़सुगुड़ा आगमन 10:35 में होगा और प्रस्थान 10:40 में करेगी. रायगढ़ सुबह आगमन 5:20 बजे और प्रस्थान 05: 25 में करेगी. विशाखापट्टनम पहुंचेगी 08: 40 में और प्रस्थान सुबह नौ बजे करेगी. गुड्डुर आगमन शाम 6:45 में करेगी और प्रस्थान 6: 50 में करेगी. रेनिगुंटा आगमन 8: 48 और प्रस्थान 20: 50 बजे करेगी. जोलारपेट आगमन रात 12:35 में करेगी और प्रस्थान 00: 40 बज. वहीं यशवंतपुर आगमन 03: 45 बजे होगा.

इसे भी पढ़ें:गिरिडीह में टैंकर व हाइवा के बीच टक्कर, एक चालक की मौत, एक घायल

यशवंतपुर – हटिया (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का टाईम टेबल

ट्रेन संख्या 02836 यशवंतपुर – हटिया (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार यशवतंपूर से चलेगी. जो 30 दिसंबर तक चलेगी. यशंवतपुर से ट्रेन सुबह 8:30 में रवाना होगी. जो जोलारपेट में 11:13 मिनट में पहुंचेगी. और यहां से प्रस्थान 11:15 मिनट में होगी. रेनिगुंटा में ट्रेन 2:40 मिनट में पहुचेगी और रवाना 2:50 में होगी. गुड्डुर पहुंचेगी 4:13 मिनट में और रवाना होगी 4:15 मिनट में. विशाखापट्टनम पहुंचेगी रात में 2:55 मिनट में और रवाना होगी 3:15 में. रायगढ़ पहुंचेगी 6:15 में और रवाना होगी 6:20 में. झारसुगुड़ा पहुंचेगी दिन में 1:05 में. और रवाना होगी. 1:10 मिनट में राउरकेला पहुंचेगी 2:33 मिनट में और प्रस्थान करेगी 2:38 मिनट में. ये ट्रेन हटिया पहुंचेगी शाम 5:40 मिनट में.

इसे भी पढ़ें:चतरा : विस्फोटक खाने से उड़ा मवेशी का जबड़ा, हालत गम्भीर

हटिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनल (साप्ताहिक) ट्रेन का समय

ट्रेन संख्या 02812 हटिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनल (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार हटिया से चलेगी. इसको 30 दिसंबर तक का समय विस्तार दिया गया है. ट्रेन हटिया से सुबह 09:40 में रवाना होगी. राउरकेला 12:10 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान 12:20 बजे करेगी. झारसुगुड़ा दिन के दो बजे पहुंचेगी और प्रस्थान 14:02 बजे करेगी. बिलासपुर 4:55 में पहुंचेगी और प्रस्थान 5:00 बजे होगा. दुर्ग 7:35 में पहुंचेगी और रवाना 7:40 में होगी. नागपुर आगमन रात के 12 बजे होगा और रवाना 12:05 में होगी. यह ट्रेन भुसावल सुबह 05:40 में पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें:29 दिसंबर को खेल और पर्यटन से जुड़ी कई योजनाओं को हरी झंडी दिखायेंगे हेमंत

Related Articles

Back to top button