
Ranchi: आने वाले कुछ दिनों के लिये राज्य से होकर चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव में किया गया है. इसमें कुछ ट्रेनों को आने वाले तरीखों में रद्द किया गया. कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और कुछ को अवधि विस्तार दिया गया है. रांची रेल मंडल की मानें तो ट्रेन संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन की यात्रा 6 से 28 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई से एक अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन एक जुलाई से 30 सितंबर प्रत्येक सोमवार को सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 4 जुलाई से 3 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन संख्या 18036 और 18035 हटिया-खड़गपुर हटिया मेमु एक्सप्रेस ट्रेन एक, 3, 6, 8, 10, 11, 13, 15 और 18 जुलाई को रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 18602 और 18601 हटिया-टाटानगर हटिया एक्सप्रेस 1, 11, 13, 15 और 18 जुलाई को रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 08696 और 08695 रांची बोकारो स्टील सिटी रांची पैसेंजर ट्रेन 3, 6, 8 और 10 जुलाई को रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस 10, और 17 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना मुरी टाटीसिलवे के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना मेसरा टाटीसिलवे होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 3, 5, 6 और 7 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल पुरुलिया कोटशिला मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडा बिहार मूरी होकर चलेगी.




