Education & Career

आकांक्षा-40 के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका

Ranchi: राज्य के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के लिए शुरू किये गये आकांक्षा-40 का नया बैच 2020 में शुरू होने जा रहा है. इसके लिए झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ेंःविज्ञापन तक में ही सिमटा जेपीएससी, परीक्षा तिथि की नहीं दे रहा जानकारी

शैक्षणिक सत्र 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स को अलग-अलग परीक्षा में शामिल होना होगा. उम्मीदवारों का चयन राज्य स्तरीय परीक्षा के आधार पर किया जायेगा. राज्य के हर जिले से छात्र व छात्राओं का चयन होगा.

जैक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक छात्र-छात्रा 15 जनवरी तक जैक की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह दो वर्षीय सरकारी कोचिंग है. इसमें आवेदन करने वाले विद्यार्थी के पास नौवीं क्लास का रोल नंबर होना चाहिए.

उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन की प्रिंट कॉपी के साथ जाति प्रमाणपत्र और दिव्यांग सर्टिफिकेट (आवश्यक होने पर) को संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में ब्यूरोक्रेसी की पहली पसंद रघुवर, उनके बूथों पर भाजपा को 1002 तो गठबंधन को सिर्फ 462 वोट मिले

सुपर-30 की तर्ज पर सरकारी कोचिंग है आकांक्षा-40

गौरतलब है कि सुपर 30 के तर्ज पर झारखंड सरकार की ओर से आकांक्षा-40 प्रोजेक्ट की शुरूआत 2016 में की गयी. पहले यह कोचिंग प्रखंड स्तर, प्रमंडल स्तर और राज्य स्तर पर चलती थी. अब यह केवल राज्य स्तर पर संचालित होती है.

मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए 40-40 बच्चों का बैच तैयार किया जाता है. दोनों ही बैच के लिए राज्य के सभी जिले से स्टूडेंट्स का चयन किया जाता है. बताते चले कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए ली गयी नामांकन परीक्षा में 181 विद्यार्थियों का चयन किया गया था. जिसमें मेडिकल के लिए 103 और इंजीनियरिंग के लिए 78 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया.

बीते साल प्रमंडल व जिला स्तर पर आकांक्षा-40 के बंद हो जाने से चयनित विद्यार्थियों में से मेडिकल के 63 व इंजीनियरिंग के 38 विद्यार्थी तैयारी से वंचित रह गये.

इसे भी पढ़ेंःचतरा-लातेहार में पुलिस की कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रहा वसूली का खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button