
Jamshedpur : चकुलिया थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर छेड़खानी करने का एक मामला थाने में दर्ज किया गया है. मामले में आरोपी चकुलिया नया बाजार के रहने वाले सुमित लोधा, आलोक लोधा, सुभाष लोधा, विशाल लोधा और महेंद्र त्रिपाठी को आरोपी बनाया गया है. महेंद्र त्रिपाठी कोलकाता के रहने वाले हैं.
आधी रात की थी छेड़खानी
आरोप है कि सभी आरोपियों ने आधी रात घर में घुसकर महिला के साथ गाली-ग्लौज की और छेड़खानी भी की. साथ ही गले से सोने की चेन भी छिन लेने का आरोप लगाया गया है. घटना के संबंध में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की है. समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर न्यूटेक कंपनी के कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या




