ChaibasaJharkhand

Chakradharpur: पान तांती युवा समाज कल्याण समिति ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

Chakradharpur: कोल्हान प्रमंडल पान तांती युवा समाज कल्याण समिति ने रविवार को वन विभाग के रेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में बेहतर अंक से पास करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.पान तांती समाज के गुरु मुकुंद राम तांती और पीतांबर दास की तस्वीर के सामने दीप जलाकर और गुरु भजन के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया.इस दौरान मैट्रिक 36 व इंटर के 10 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर समानित किया.कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर भविष्य में बेहतर कर समाज का नाम रोशन करने की बात कही.इस कार्यक्रम में जमशेदपुर, चाईबासा, मनोहरपुर, सोनुवा, सरायकेला समेत अनेक जगहों से समाज के लोग पहुंचे हुए थे.

मौके पर मुख्य(रूप से समाजसेवी अशोक दास,हेमंत पान,दिनेश दंडपाठ,शत्रुघ्न पात्र,उमाकांत दास,हरीशचंद्र भंज,जगदीश दास,शरण पान,चुलेन कुमार दंड पाठ,सपन कुमार दास,प्रदीप कुमार दास,सुनील पान,योशधारा दास,नमिता दास,भारती दास,अशोक तांती,सुरेश तांती, शत्रुघ्न दास,अनुराग दास समेत समिति के अन्य सदस्य, छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद थे.

ये भी पढ़ेविधायक नीरा यादव के आवास के बाहर रात में पटाखा फोड़ने वाले को भेजा जेल

Related Articles

Back to top button