ChaibasaJharkhand

जोबा मांझी के समर्थन में उतरा चक्रधरपुर मुखिया संघ

Chakradharpur: सिंहभूम से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में चक्रधरपुर मुखिया संघ उतर आया है. शुक्रवार को प्रत्याशी जोबा मांझी के साथ मुलाकात के बाद मुखिया संघ ने लोकसभा चुनाव में समर्थन का ऐलान किया. संघ के अध्यक्ष सह सुरबुड़ा पंचायत के मुखिया जंगल सिंह गागराई ने बताया कि गठबंधन की प्रत्याशी एक बेदाग छवि की नेत्री रही है.

शहीद परिवार से आते है और विकास कार्यों के लिए पहचानी जाती है. कहा कि जोबा मांझी को जीत दिलाकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही संघ की प्राथमिकता है. मौके पर प्रत्याशी जोबा मांझी ने मुखिया संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संघ के साथ विकास को गति देने का कार्य करेंगी. इस अवसर पर मुखिया सेलाय मुंडा, सोमनाथ कोया, समीना गागराई, महेंद्र पूर्ति, माझी जोंकों, मेलानी बोदरा, शांति देवी, कैरी बोदरा, पिंकी जोंकों, अरविंद तिग्गा के अलावा दया सागर केराई, संजय हांसदा, गंगाराम गागराई, मंटू गागराई आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button