BokaroJharkhand

कोयलांचल डीआईजी ने बोकारो-पुरुलिया की सीमा पर इंटरस्टेट चेकनाकाओं की रात्रि में जांच की, बेहतर कार्य को लेकर किया पुरस्कृत 

Bermo : विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर बोकारो की जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीसी विजया जाधव के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकनाका लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत बोकारो एवं पुरुलिया जिला की सीमा पर बंगाल बार्डर पर पिंड्राजोरा, बरमसिया, चंदनकियारी और भोजुडीह में भी इंटर स्टेट चेकपोस्ट लगाकर प्रतिनियुक्त स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) सभी छोटे-बड़े वाहनों के साथ लग्जरी वाहनों की भी तलाशी कर रही है.

सोमवार की रात्रि लगभग साढ़े दस बजे बोकारो कोयलांचल के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने पिंड्राजोरा, बरमसिया, चंदनकियारी एवं भोजूडीह चेकनाकाओं का बारी-बारी से औचक निरीक्षण अभियान चलाया. डीआईजी ने सभी चेकनाकाओं पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा बेहतर कार्य करने को लेकर पिंड्राजोरा चेकनाका पर मौजूद टीम को पुरस्कृत भी किया. कहा कि टीम बेहतर काम कर रही है.डीआईजी की मौजूदगी में भी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी एवं अधिकारियों ने वाहनों को रोककर सघनता एवं बारीकी से जांच की.

 

Related Articles

Back to top button