GiridihJharkhand

गिरिडीह में चैत्र नवरात्र की धूम, महागौरी की आराधना में लीन रहे श्रद्धालु

Giridih: चैत्र नवरात्रि की धूम गिरिडीह में देखने को मिल रहा है. शनिवार को मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरुप माता महागौरी की पूजा विधि विधान से की गई. शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के दुर्गा मंडपो में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. अष्टमी पूजा को लेकर मां के दर्शन के लिए सुबह से ही दुर्गा मंडपो में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी. शहर के गांधी चौक स्थित छोटकी दुर्गा मंडप के साथ कोलडीहा दुर्गा मंडप और सुभाष पब्लिक स्कूल दुर्गा मंडप में इस दौरान हजारों की संख्या में माता के भक्त जुटे, और पूरे विधी-विधान के साथ माता का आह्वान किया.

महिलाओं से लेकर युवतियां और युवाओं की भीड़ माता की उपासना के लिए जुटे, और पूजा-अर्चना करते हुए माता को प्रसाद के साथ लाल चुनरी अर्पित किया. और परिवार के सुख-समृद्धि के साथ निरोगीकाया का आशीर्वाद मांगा. दुर्गा मंडपो में भीड़ को देखते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद दिखा.

इसे भी पढें:PANCHYAT ELECTION की अधिसूचना जारी : 4 चरणों में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, 14, 19, 24 मई और 27 मई को होंगे चुनाव

Related Articles

Back to top button