
Ranchi : श्रीराम सेना चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई. जिसमें कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बिना मीडिया के पत्रकार और कैमरामैन ने जिस तरह से अपना पत्रकारिता का धर्म निभाया उसके लिए धन्यवाद दिया गया. वहीं मीडियाकर्मियों को सम्मान देने का निर्णय लिया गया. सेना के अध्यक्ष विकास जायसवाल ने कहा कि समाचार पत्र और न्यूज चैनल के माध्यम से मीडियाकर्मियों ने पल-पल की जानकारी एवं क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया. साथ ही कोरोना काल में काम करनेवाले सभी कोरोना वारियर, सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस-प्रशासन को श्रीराम सेना ने धन्यवाद दिया.
इसे भी पढ़ें:जेपीएससी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार, 12 अप्रैल को अगली सुनवाई
इसके बाद श्रीराम सेना चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी पूजा लोअर चुटिया हाईटेंशन की पुरानी कमेटी को सर्वसम्मति से भंग करते हुए नयी कमेटी के लिए बैठक 17 मार्च को करने का निर्णय लिया गया.
भव्य रूप से पूजा मनाने और मीना बाजार लगाने का भी निर्णय लिया गया. जानकारी दी गयी कि दुर्गा पूजा समिति का प्रचार वाहन पूरे रांची शहर में भ्रमण करेगा.
इसे भी पढ़ें:झारखंड को मिली सब जूनियर और फेडरेशन कप सीनियर 2022 के आयोजन की जिम्मेदारी
चैती दुर्गा पूजा हिंदू नव वर्ष 2 अप्रैल से कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होगी तथा 11 अप्रैल को मां की शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा में 501 महिलाएं भाग लेंगी एवं सभी महिलाओं को श्रीराम सेना की ओर से चुनरी भेंट स्वरूप दी जायेगी.
मौके पर समीर सिंह, शंकर महतो, दीपेश पाठक, संतोष कुमार, भुनु साहू, नीरज सिंह, राहुल कुमार, राजेश कुमार, आशीष सिंह, गोलू, सुजीत सिन्हा, राजू, मनोज कुमार बिट्टू, राजू साहू समेत अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:सदन में प्रदीप यादव : भूगर्भ निदेशालय की रिपोर्ट चिंताजनक, रांची-धनबाद में 6 मीटर नीचे चला गया भूगर्भ जल




