
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के दो उभरते तीरंदाजों का चयन 39वें एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैपियनशिप के लिये झारखंड आर्चरी टीम में हुआ है. चयनित होनेवाले तीरंदाजों में किरीबुरू स्थित एकलव्य तीरंदाजी अकादमी की प्रशिक्षु गुरूवारी सोय तथा कुमारडुंगी स्थित आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के जयपाल पुरती का नाम शामिल हैं. गुरूवारी सोय तांतनगर प्रखंड के कासेया पुंडीगुटू तथा जयपाल पुरती सदर प्रखंड के पुटिदा गांव का रहनेवाला है. गुरूवारी सोय इस चैंपियनशिप में रिकर्व राउंड में चुनौती पेश करेगी. जबकि जयपाल पुरती इंडियन राउंड में पदक पर निशाना साधेंगे. यह चैंपियनशिप राजस्थान के अलवर में 33 तथा 24 मार्च को आयोजित हो रही है जिसमें देशभर के तीरंदाज भाग ले रहे हैं.
इधर, कुमारडुंगी सेंटर के कोच गंगाधर नाग, एकलव्य आर्चरी एकेडमी के कोच राजेंद्र गुईया, तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के कोच महर्षि महेंद्र सिंकु ने चयनित तीरंदाजों को बधाई दी है. साथ उनके पदक जीतने की उम्मीद जतायी है.
ये भी पढ़ें- होली पर धौनी ने दिया रांची वासियों को तोहफा, तीन दिन फार्म हाउस घूम सकेंगे लोग




