JamshedpurJharkhandSaraikela

Adityapur : आरआईटी पुलिस ने नीलू सेठ के घर पर फायरिंग के मामले का किया पर्दाफाश, पिस्टल और गोली के साथ चार गिरफ्तार

Adityapur : आदित्यपुर-दो के रोड नंबर-12 में नीलू सेठ उर्फ नीलू कुमार के घर के समीप फायरिंग के मामले का आरआईटी पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में चार युवकों को एक 7.65 एमएम के पिस्टल, दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने 7.65 एमएम का एक खोखा भी बरामद हुआ है. इसके अलावा दो बाइक और दो फोन की भी बरामदगी हुई है. मामले का खुलासा आरआईटी थाना प्रभारी मो. तंजील खान ने पत्रकारों के समक्ष किया. घटना शनिवार की देर रात की है. इस मामले में नीलू कुमार के बयान पर चार युवकों के खिलाफ घर के सामने गाली-गलौज, मारपीट एवं रंगदारी का आरोप लगाते हुए फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया था. मामले में आरआईटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर-दबोचा. उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना दोष स्वीकार किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इनकी हुई गिरफ्तार

आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक दयाल ट्रेड सेंटर निवासी मोहित चटर्जी, आदित्यपुर ए रोड निवासी शिवा महतो उर्फ शिवम महतो, आदित्यपुर डी रोड निवासी सदानंद बारिक और आरआईटी के इच्छापुर ग्वालापाड़ा निवासी छोटू महतो.

छापेमारी दल में ये थे शामिल

पुलिस की छापेमारी दल में आरआईटी थाना प्रभारी मो. तंजील खान के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक संजय हेम्ब्रम, अभिषेक प्रताप, हवलदार किंडो मुंडा, आरक्षी योगेन्द्र प्रमाणिक और कादिर हुसैन शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : पेंडिग मामलों को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे रेल डीजी अनिल पालटा

Related Articles

Back to top button