Education & CareerJharkhandLead NewsNEWSRanchi

ISM पुंदाग और Barbecue Nation बेंगलुरु के बीच हुआ एमओयू

Ranchi : आईएसएम, पुंदाग रांची और बार्बेक्यू नेशन, बेंगलुरु के बीच होटल मैनेजमेंट कोर्स के संचालन एवं रोजगार मुहैय्या कराने पर इकरारनामा हुआ. आईएसएम रांची और बार्बेक्यू नेशन, बेंगलुरु के बीच साढ़े सात मास की अवधि का होटल मैनेजमेंट कोर्स संचालित कराने और रोजगार दिलाने पर इकरारनामा (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए.

आईएसएम की ओर से निदेशक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह और बार्बेक्यू नेशन की ओर से एच आर प्रबंधक नरेश कुमार जैन द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इकरारनामा के अनुसार,  होटल मैनेजमेंट आधारित प्रस्तावित  कोर्स साढ़े सात महीने की अवधि की होगी. इस कोर्स में प्रवेश के लिये युवाओं की न्यूनतम शिक्षा दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

साढ़े सात महीने में डेढ़ महीना सैद्धांतिक (क्लासरूम) पढ़ाई आई एस एम् परिसर में होगी और छः महीनों का ईंटर्नशिप और प्रायोगिक कक्षाएं बार्बेक्यू नेशन के देश-विदेश में स्थित  रेस्टोरेंट्स में आयोजित किए जाएंगे. इंटर्नशिप के पश्चात छात्र-छात्राओं को आई एस एम में आकर परीक्षा देनी होगी. परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बार्बेक्यू नेशन रेस्टोरेंट्स में जॉब दे दिए जाएंगे जिसकी न्यूनतम पैकेज 2 लाख रुपए सलाना से प्रारंभ होगी.

एक बैच में 25 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा. छः महीनों के प्रायोगिक इंटर्नशिप के दौरान उन्हें नि:शुल्क भोजन और आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी. बार्बेक्यू नेशन के द्वारा प्रत्येक छात्र और छात्रा को तीन हजार रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी. एमओयू के मुताबिक सभी छात्र-छात्राओं को जॉब्स देने का भी समझौता हुआ है. इस कोर्स में प्रवेश के लिये नामांकन 20 नवंबर 2022 से आरंभ होगा. प्रवेश “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा. इस कोर्स में सभी जाति के युवक और युवतियां प्रवेश ले सकेंगे. जानकारी के लिए आईएसएम, पुंदाग रांची में कार्यालय दिवस में आकर अथवा 8797131841 एवं 7858001234 पर संपर्क किया जा सकता है या वेबसाइट https://www.ismr.ac.inपर जाकर देख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : आठ जिलों में राज्य सरकार ने किया बालू घाटों को नीलाम, लेकिन कुछ घाटों से अब तक नहीं हो रहा उठाव

 

Related Articles

Back to top button