National

#CAAProtest : केंद्र सरकार ने फिर जारी की एडवाइजरी, कहा, न्यूज चैनल राष्ट्र विरोधी प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाली सामग्री न दिखायें

NewDelhi : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दूसरी बार एडवाजरी जारी कर देश के न्यूज चैनलों से ऐसी सामग्री का प्रसारण नहीं करने को कहा है जिससे हिंसा भड़क सकती हैं या राष्ट्रविरोधी प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिल सकता है. जान लें कि दस दिन के अंदर सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह दूसरी एडवाइजरी जारी की गयी है.

मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी दूसरे परामर्श में कहा कि देखने में आया है कि उक्त परामर्श के बावजूद कुछ टीवी चैनल ऐसी सामग्री का प्रसारण कर रहे हैं जो इसमें उल्लेखित कार्यक्रम संहिता की भावना के अनुरूप नहीं लगती.

इसे भी पढ़ें : #CAA के बाद हिंसा: गृहमंत्री के रूप में अमित शाह की दूसरी बड़ी विफलता है यह

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 11 दिसंबर को पहली एडवाइजरी जारी की थी.

लोकसभा व राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन (CAA Protest) शुरू हो गये, तो उस समय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 11 दिसंबर को पहली एडवाइजरी जारी की थी.

इसमें कहा गया, तदनुसार दोहराया जाता है कि सभी टीवी चैनल ऐसी विषयवस्तु का प्रसारण करने से बच सकते हैं जो हिंसा भड़का सकती हो या जिसमें कानून व्यवस्था बनाये रखने के खिलाफ कुछ हो या जो राष्ट्र-विरोधी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देती हो.’

मंत्रालय ने समाचार चैनलों से ऐसी  सामग्री नहीं दिखाने को कहा है, जिसमें देश की अखंडता को प्रभावित करने वाली कोई चीज हो, जो निजी रूप से किसी व्यक्ति को या कुछ समूहों को, देश के सामाजिक सार्वजनिक तथा नैतिक जीवन के खंडों को बदनाम करती हो. मंत्रालय ने इनका सख्ती से अनुपालन करने को कहा है.

इसे भी पढ़ें :#CAA और NRC  के खिलाफ खुलकर भूमिका निभाने को कांग्रेस तैयार, दिये संकेत  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button