
Ravi Aditya
Ranchi : झारखंड की बिजली व्यवस्था सेंट्रल एलोकेशन व निजी कंपनियों पर पूरी तरह से निर्भर है. हाल यह है कि वितरण निगम ने प्रदेश में बिजली की मांग को पूरा करने के लिये पिछले 22 दिन(नौ दिसंबर से 30 दिसंबर) तक निजी कंपनियों और सेंट्रल एलोकेशन से 14,534 मेगावाट बिजली ले चुका है. इस दौरान लगभग 330 करोड़ रुपये की बिजली खरीद की जा चुकी है. वहीं टीवीएनएल की एक यूनिट से 22 दिनों में 4485 मेगावाट बिजली मिली. एक यूनिट 22 दिनों से बंद है. सिकिदिरी हाइडल को सिर्फ तीन दिन चलाया गया. तीन दिन में सिकिदिरी प्लांट से सिर्फ 285 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई.
22 दिन में 2591 मेगावाट बिजली की कटौती
कम बिजली मिलने का खामियजा भी प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा. नौ दिसंबर से 30 दिसंबर तक 2591 मेगावाट बिजली की लोड शेडिंग (बिजली की कटौती) की गई. जिस कारण राजधानी सहित हर जिले में चार से पांच घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही. इतने दिनों के अंदर 51 मेगावाट से 257 मेगावाट तक बिजली की कटौती की गई. वहीं वितरण निगम मे 584 मेगावाट बिजली सरेंडर भी किया. 17 दिसंबर को 251 मेगावाट और 18 दिसंबर को 333 मेगावाट बिजली सरेंडर भी की गई.
निजी और सेंट्रल एलोकेशन से 769 मेगावाट तक ली गई बिजली
निजी कंपनियों इंलैंड, सीपीपी, आधुनिक सहित सेंट्रल एलोकेशन से पिछले 22 दिन में अधिकतम 756 मेगावाट तक बिजली ली गई. नौ दिसंबर को सबसे अधिक 769 मेगावाट बिजली ली गई. 10 दिसंबर को 658, 11 को 694, 12 को 625, 13 को 669, 14 को 693, 15 को 754, 16 को 733, 17 को 712, 18 को 729, 19 को 603, 20 को 709, 21 को 642, 22 को 643, 23 को 699, 24 को 685, 25 को 686, 26 को 721, 27 को 706, 28 को 718, 29 को 588 और 30 दिसंबर को 756 मेगावाट बिजली निजी और सेंट्रल एलोकेशन से ली गई.
किस दिन कितनी बिजली की कटौती
| नौ दिसंबर | 257 मेगावाट |
| 10 दिसंबर | 158 मेगावाट |
| 11 दिसंबर | 220 मेगावाट |
| 12 दिसंबर | 170 मेगावाट |
| 13 दिसंबर | 228 मेगावाट |
| 14 दिसंबर | 140 मेगावाट |
| 15 दिसंबर | 100 मेगावाट |
| 19 दिसंबर | 125 मेगावाट |
| 21 दिसंबर | 60 मेगावाट |
| 22 दिसंबर | 106 मेगावाट |
| 23 दिसंबर | 203 मेगावाट |
| 24 दिसंबर | 129 मेगावाट |
| 25 दिसंबर | 119 मेगावाट |
| 26 दिसंबर | 155 मेगावाट |
| 27 दिसंबर | 102 मेगावाट |
| 28 दिसंबर | 51 मेगावाट |
| 29 दिसंबर | 212 मेगावाट |
| 30 दिसंबर | 206 मेगावाट |
पिछले 22 दिन में राज्य के पावर प्लांट से कितना रहा उत्पादन
|
इसे भी पढ़ें – औरंगाबाद नक्सली हमला : नोटबंदी में नक्सलियों ने भाजपा एमएलसी को पांच करोड़ दिये थे बदलवाने, डकार गये तो हुआ हमला
इसे भी पढ़ें – जैसे शराब नहीं बंद हो सकती, वैसे ही टैक्स चोरी भी नहीं रुक सकती: महेश पोद्दार




