Lead NewsNationalNEWS

केंद्र का राज्यों को पत्र, कोरोना प्रतिबंधों का समीक्षा करें और हटाएं भी

New Delhi: केंद्र ने राज्यों को पत्र लिखकर कोरोना महामारी के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों की फिर से समीक्षा करने के लिए कहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से पत्र लिखा गया है. उन्होंने कहा है कि देशभर में कोरोनावायरस के मामलों में कमी देखी जा रही है. ऐसे में राज्यों को प्रतिबंधों की समीक्षा करने के साथ इनमें संशोधन करना चाहिए और अगर जरूरत पड़े तो वे अतिरिक्त प्रतिबंधों को हटा भी सकते हैं.

स्वास्थ्य सचिव ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि दुनियाभर में कोरोनावायरस की बदली स्थिति के बीच कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए जो नियम लागू किए गए थे, उनकी समीक्षा हुई है. इसी हिसाब से स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 10 फरवरी 2022 से नए नियम लागू कर दिए हैं. गौरतलब है कि सरकार की नई गाइडलाइंस में विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटीन के नियम को भी खत्म कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि साल के शुरुआती महीनों में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए कई राज्यों ने एयरपोर्ट्स और राज्य की सीमाओं पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए थे. हालांकि, जहां कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य प्रबंध चुस्त रखना जरूरी है, वहीं राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों में कोई रुकावट न आए ये सुनिश्चित करना भी जरूरी है.साथ ही कहा है कि राज्यों को अपने यहां आने वाले केसों की निगरानी भी जारी रखनी चाहिए. वे चाहें तो कोरोना को रोकने के लिए पांच चरण की नीति अपना सकते हैं.

Related Articles

Back to top button