
Khunti : पुलिस ने तीन क्विंटल 25 किलो अफीम डोडा लदे एक महेंद्रा मार्शल जीप को जब्त किया है. इस संबंध में जीदन पूर्ति नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा मार्शल जीप पर कुछ लोग अफीम का डोडा लेकर जाने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें :बेटी प्रेमी संग हुई फरार, गुस्साये पिता ने युवक के परिवार के 4 लोगों को गोलियों से उड़ाया
एसपी के निर्देश पर खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मुरहू थाना के कटहल टोली मोड़ के पास छापेमारी की. जिसमें डोडा लदे वाहन(जेएच 01सी 1291) को जब्त किया गया. वाहन में 19 बोरों में बंद 325 किलो 800 ग्राम अफीम का डोडा बरामद किया गया.
गड़िुमटोली निवासी दीजन पूर्ति को गिरफ्तार भी किया गया. छापेमारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर शाहिद राजा, एसआई हरेंद्र कुमार दूबे, संदीप कुमार, बिट्टू रजक, एएसआई अर्जुन कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :Nia Sharma ने लिया बारिश का मज़ा, घर की छत पर किया Rain Dance, देखें वीडियो




