Crime NewsJharkhandRamgarh

पुत्र ने नौकरी पाने के लिए रेत डाला था सीसीएलकर्मी का गला

  • बरकाकाना प्रधान सुरक्षा प्रहरी हत्याकांड का खुलासा

Ramgarh: रामगढ़ के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के प्रधान सुरक्षा प्रहरी कृष्णा राम की हत्या उनके पुत्र भोला राम ने ही की थी. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर लिया है. कृष्णा राम सीसीएल की केंद्रीय कर्मशाला, नयानगर बरकाकाना में पोस्टेड थे. उनकी हत्या 18 नवंबर की रात धारदार हथियार से गर्दन रेतकर की गयी थी.

पुलिस के अनुसार, कृष्णा राम के पुत्र भोला राम ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लिए अपने पिता की हत्या की. भोला राम बेरोजगार है. वह नबीनगर औरंगाबाद में रहता है. वह 18 नवंबर को बरकाकाना स्थित पिता के क्वार्टर पहुंचा था.

इसे भी पढ़ें : आगमन और क्रिसमस को लेकर आर्चबिशप ने जारी किया धर्मपत्र

उसने अपने पिता के सिर पर पहले हथौड़े से वार किया और इसके बाद धारदार हथियार से गला रेत डाला. बरकाकाना ओपी पुलिस ने औरंगाबाद स्थित पैतृक गांव से भोला राम को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

बता दें कि गुरुवार की सुबह कृष्णा राम अपने आवास पर सो कर नहीं उठे थे तो अगल-बगल रहने वाले क्वार्टर के लोगों ने उन्हें आवाज देकर जगाने का प्रयास किया. अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो पड़ोसियों ने उनके आवास के अंदर जाकर देखा तो उनका शव खून से लथपथ खटिया पर पड़ा मिला. शरीर एक कंबल से ढंका हुआ था. बरकाकाना के क्वार्टर में वह अकेले रहते थे.

इसे भी पढ़ें : BJP नेताओं की फोटो दिखाकर बोले JMM नेता, हिंदुत्व की राजनीति करने वाले विधायकों के पांव तक नहीं भीगे

Related Articles

Back to top button