
सत्य प्रकाश प्रसाद
Ranchi: शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड का गौरव नेतरहाट आवासीय विद्यालय एवं इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय जल्द ही सीबीएसई बोर्ड के अधीन होगा. इस दिशा में स्कूली शिक्षा विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है. संभवत: अगले सत्र से इन दोनों आवासीय विद्यालय की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड के अनुरूप होगी. सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री ने इस दिशा में जल्द ही पहल करने की बात कही है. वहीं राज्य के हर पंचायत में एक प्लस टू स्कूल सरकार की ओर से खोला जायेगा. इसकी घोषणा स्कूली शिक्षा सचिव एपी सिंह ने बुधवार को की. बीएनआर चणक्या में वे राज्य सरकार एवं एनजीओ के साथ MOU के दौरान प्रेस को संबोधित कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें-छात्रावास में रह रहे छात्रों को मिला नोटिस, बंधु तिर्की ने कहा- आदिवासी विरोधी है सरकार
नेतरहाट को राष्ट्रीय स्तर स्थापित करने की हो रही कवायद
नेतरहाट स्कूल को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित करने के उदेश्य से राज्य सरकार नेतरहाट आवासीय विद्यालय एवं इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ने का कार्य कर रही है, ताकि राज्य के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा दी जा सके. इससे पहले दोनों आवासीय विद्यालय जैक बोर्ड के अधीन थे एवं इन विद्यालयों के जैक बोर्ड के अनुरूप पाठ्क्रम चलाया जाता था.

इसे भी पढ़ें-मानव तस्करी के शिकार 1000 पीड़ितों ने लिखा पीएम को पत्र, मानव तस्करी निरोधक विधेयक पारित कराने की मांग
सीबीएसई बोर्ड के अधीन होगा नेतहाट विद्यालय- सचिव
झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा सचिव एपी सिंह ने कहा कि नेतरहाट अवासीय विद्यालय एवं इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड के अधीन करने का प्रयास सरकार की ओर से किया जा रहा है. आने वाले सत्र से दोनों विद्यालयों में सीबीएसई बोर्ड के सिलेबस के अनुसार बच्चों को पढ़ाई की व्यस्था की जायेगी.
इसे भी पढ़ें-यशवंत,शौरी व प्रशांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, राफेल डील आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




